Past Perfect Tense

Past Perfect Tense     पूर्ण भूतकाल एक वाक्य देखें :- 




हरि मेरे पास दोपहर 2 बजे आया.  मैंने उसे आने के लिए सुबह 10 बजे फोन किया था. 

 यदि यह वाक्य आप शाम 6 बजे बोल रहे हों तो दोपहर के 2 बजे यह समय भूतकाल का हुआ 

और फोन करने की क्रिया इस भूतकाल के समय (अर्थात दोपहर 2 बजे) के पहले ही हो चुकी थी.

 ऐसा अर्थ व्यक्त करने के लिए अर्थात कोई क्रिया भूतकाल के किसी (निश्चित) समय से पहले अथवा उस समय तक पूरी हो गई थी ऐसा दशनि के लिए पूर्ण भूतकाल का प्रयोग होता है. 

 मैंने उसे सुबह 10 बजे फोन किया था यह पूर्ण भूतकाल का वाक्य है. इससे पूर्ण भूतकाल की पहचान इस तरह समझ में आती है.


 पहचान : क्रिया के अंत में आ, ई, ए ये अक्षर तथा क्रिया के बाद था, थी, थे ये शब्द. (यानी वाक्य के अंत में या था, आ था, ए थे) 


 रचना : कर्ता + had + क्रिया का तीसरा रूप.....



 उदाहरण


 1. मैंने उसे सुबह 10 बजे फोन किया था. 
 I had called him at 10 in the morning.


 2. वह आया था. 
 He had come. (कर्ता+ had + क्रिया का तीसरा रूप.....)


 3. वे यहाँ आए थे. 
 They had come here.


 4. मैं वहाँ गया था. 
 I had gone there.


5. मैंने उसे बताया था. 
 I had told him. 


 6. मैंने उससे पूछा था. 
 I had asked him. 


 7. उसने मुझे वचन दिया था. 
 He had given me a promise. 


 8. हम वहाँ एक बार गए थे. 
 We had gone there once


 9. हम आठ लोग वहाँ गए थे. 
 Eight of us had gone there.


 10. उसने मुझे वहाँ जाने की सलाह दी थी. 
 He had advised me to go there.


 11. हमने उसकी अनुमति ली थी. 
 We had taken his permission.


 12. वह मुझे भूल गया था. 
 He had forgotten me. 


 13. हमने उन्हें आमंत्रण दिया था. 
We had invited them


. • भूतकाल में किसी निश्चित वक्त के पहले शुरू हुई कोई क्रिया उस वक्त भी शुरू ही थी ऐसा दशनि के लिए भी पूर्ण भूतकाल का प्रयोग किया जा सकता है. जैसे,

 In 1985, I had lived in Mumbai for 10 years. 1985 में मुझे मुंबई में रहते हुए 10 साल हो चुके थे.

#INTRODUCTION

  Dear Readers /Learners   Welcome to everyone for visit our blog about the English language. If you want to improve your English-speaki...